यूपी में पांच बजे तक 57.58 फीसदी हुआ मतदान,सपा नेता की मौत

यूपी : गौरतलब है कि सुबह यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी रहा जिसमें आज शाम 5 बजे तक हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान भारी संख्या में हुआ है। पांच बजे तक 57.58 फीसदी मतदान हुआ है। एटा जिले में सबसे अधिक मतदान किया गया है।

कहा कितना प्रतिशत हुआ मतदान –झांसी में 57.52फीसदी मतदान
कन्नौज में 6.020 फीसदी वोटिंग
कानपुर देहात में 58.50फीसदी मतदान
कानपुर नगर में 50.88 प्रतिशत मतदान
कासगंज में 59.18 फीसदी मतदान
ललितपुर में 63.37 प्रतिशत वोटिंग
महोबा में 62.01 फीसदी मतदान
मैनपुरी में 60.82 फीसदी वोटिंग
औरैया जिले में 57.42 प्रतिशत वोटिंग
एटा में 63.55 फीसदी मतदान
इटावा में 58.33 प्रतिशत वोटिंग
फर्रूखाबाद में 54.55 प्रतिशत मतदान
फिरोजाबाद में 57.35 फीसदी मतदान
हमीरपुर में 57.89 प्रतिशत वोटिंग
हाथरस में 58.95फीसदी मतदान
जालौन में 53.87प्रतिशत वोटिंग

सपा नेता की मौत –आपको बतादें की आज एक दुखद खबर भी मतदान के बीच सामने आई है जिसके चलते इटावा जिले की सदर विधानसभा सीट के तहत आने वाले प्राथमिक विद्यालय कोकपुरा बूथ पर एजेंट बनने गए सपा नेता की अचानक मौत हो गई। इससे वहां पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वह कागजात पूरे न होने पर एजेंट नहीं बन पाए थे, घर लौटते वक्त उनकी मौत हुई।इसी बीच परिजनों को भी फोन कर दिया गया। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए, लेकिन जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उनकी जांच करते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *