प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। पीएमओ ने ट्विटर पर उक्त जानकारी साझा की है।
आज शाम 5 बजे होने वाले इस संबोधन का विषय तो नहीं बताया गया है लेकिन कोरोना की दूसरी लहर की थमी रफ्तार के बीच मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश को अहम माना जा रहा है।
इस दौरान पीएम मोदी द्वारा वैक्सीनेशन से लेकर बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर बात करने की उम्मीद है।

