कानपुर में आयकर विभाग ने आज गुरुवार सुबह तड़के मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर कार्रवाई की है। करीब डेढ़ सौ से अधिक आयकर अफसरों ने कानपुर के सिविल लाइन, शक्करपट्टी समेत 20 और मध्य प्रदेश के 15 प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई हुई है। कानपुर स्थित आवास ,कार्पोरेट कार्यालय ,फैक्टरी में कार्रवाई हुई है। सुबह छह बजे से कार्रवाई जारी है। मयूर ग्रुप में वनस्पति तेल, फूड आइटम्स और पैकेजिंग का काम होता है ।
मयूर ग्रुप के 35 प्रतिष्ठानों पर छापा, डेढ़ सौ से अधिक अफसरों पर गाज

