झाँसी :आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में रोड शो करने पहुंचे। और जनता से पार्टी के हित में मतदान करने की अपील की। उन्होंने बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मड़िया महादेव मंदिर से रोड शो शुरू किया। वह सिद्धेश्वर मंदिर तक रोड शो करेंगे। रोड शो के बाद सीएम योगी रात में झांसी में रुकेंगें। कल बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 बजे बबीना और दोपहर 12:35 गरौठा विधानसभा में जनसभा करेंगे। मड़िया महादेव वही मंदिर है, जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो योगी को मंदिर आने से पहले ही उन्नाव में रोक लिया गया था।
गिन्नौट बाग़ में सीएम योगी के बोल-आज बुधवार दिन में सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वैक्सीन का जो विरोध करते थे आज उसी वैक्सीन से तीसरी लहर ने बचाया। पहले नौकरी निकलते ही चाचा भतीजा बसूली करने निकल पड़ते थेजिले में हवाईअड्डा और मेडिकल कॉलेज बनने से यहां विकास होगा। । जिस कारण उन नौकरियों पर हाईकोर्ट रोक लगा देता था।

