उत्तराखंड में 271 नए कोरोना के मामले, चार मरीजों ने दम तोड़ा

देहरादून  : आज कोरोना से राजधानी देहरादून में चार मरीजों की मौत हुई है। दून मेडिकल कालेज में दो, एम्स ऋषिकेश में एक और सेना अस्पताल देहरादून में एक मरीज ने जान गवाई है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 246 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1422 संक्रमित स्वस्थ भी हुए है। सभी को मिलाकर 82117 मरीज ठीक हुए हैं।

 वर्तमान में 4043 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आईसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 92.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.75 प्रतिशत दर्ज की गई है।

24 घण्टे में कितने मामले ? स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 15182 सैंपलों की जांच निगेटिव आई है। 13 जिलों में 271 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 147, हरिद्वार में 24, चमोली में 23, नैनीताल में 22, पौड़ी में 13, रुद्रप्रयाग में 11, अल्मोड़ा में नौ, ऊधमसिंह नगर में नौ, बागेश्वर में चार, टिहरी में तीन, पिथौरागढ़ में तीन, चंपावत में दो, उत्तरकाशी जिले में एक संक्रमित मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *