आज यूपी में दूसरे चरण और उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों के लिए सुबह से जोश के साथ मतदान प्रक्रिया जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस बार चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ाई है। आज उत्तराखंड में मतदान शाम के छह बजे जारी रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ राज्य कई बड़े दिग्गज परिवार के साथ अपना वोट डालने आए।
नए परिसीमन के बाद 2027 में होने वाले चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर कहीं कम तो कहीं ज्यादा भौगोलिक समीकरण प्रभावित होंगे।ये बदलाव सियासी दलों और नेताओं की नई सियासी व चुनावी रणनीति तय करेगा।राजधानी देहरादून की धर्मपुर विधानभासीट पर इस बार सबसे ज्यादा दो लाख से ऊपर मतदाता और सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी मैदान में हैं।पूर्व विधानसभा स्पीकर और अल्मोड़ा की जागेश्वर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने मतदान किया।
आज प्रदेश के करीब 82 लाख मतदाताओं के वोट न सिर्फ 632 प्रत्याशियों की किस्मत तय कर रहे हैं, बल्कि राज्य का भविष्य भी लिख रहे हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव बदलाव के लिहाज से कुछ मायनों में अहम माना जा रहा है। ये चुनाव खांटी सियासी दिग्गज हरीश रावत, गोविंद सिंह कुंजवाल, बंशीधर भगत, सतपाल महाराज सरीखे उम्रदराज नेताओं के सियासी भविष्य के लिए निर्णायक दांव हो सकता है।क्षेत्रीय और विकास से जुड़े समीकरणों के लिहाज से आखिरी माना जा रहा है।

