देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे अनुरोध किया था। सूत्रों की मानें तो,प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने की सूचना मिली है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री धामी के स्तर पर बैठक बुलाई जा सकती हैं।
अचानक देहरादून क्यों पहुंच रहे पीएम मोदी?

