रुड़की : अब 14 फरवरी को मतदान के लिए कुछ ही दिन बचे हैं इसी क्रम में चुनाव प्रचार को और दिलचस्प बनाने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुरुवार को उत्तराखंड का रुख किया है आज राहुल गाँधी उत्तराखंड में मौजूद हैं। उन्होंने मंगलौर में जनसभा को संबोधित किया है। जहाँ उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बना रहे हैं। एक अरबपतियों का और दूसरा बेरोजगारों का। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को लगता है कि सब उनसे डरते हैं, लेकिन मैं नहीं डरता। कहा कि मुझे उन्हें देखकर बेहद हंसी आती है।
क्या बोले राहुल-
आज राहुल ने ये भी कहा कि गरीबों के लिए देश में जगह नहीं है। चीन ने भारत की जमीन दबाई लेकिन नरेंद्र मोदी उस पर नहीं बोलते हैं। मोदी ने नोटबंदी कर देश को बर्बाद किया है। कहा कि जब नोटबंदी हुई तो क्या कोई अरबपति लाइन में लगा? क्या कालाधन बंद हो गया? पीएम मोदी ने जीएसटी लागू कर काम धंधे ठप कर दिए, जिससे युवा बेरोजगार हो गए।
अब दन्यां में राहुल की जनसभा-आज चुनावी प्रचार में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पूरी ताकत झोकते नज़र आ रहे हैं। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भी राहुल पहुंचेंगे। जागेश्वर से कांग्रेस के प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि राहुल गांधी दोपहर डेढ़ बजे दन्या के खेल मैदान में पहुंच चुके हैं। वो यहाँ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की पूरी तैयारी की जा रही है।

