महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का निधन,राजनीति से भी ताल्लुक

जहाँ बीते दिन सोमवार को देश ने गायिका का नायब मोती लता मंगेशकर जी को खोया वहीँ आज मंगलवार की सुबह भी बॉलवुड टीवी इंडस्ट्री के जानें मानें कलाकार के निधन की दुखद खबर मिल रही है।  बी आर चोपड़ा के पौराणिक शो, ‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती ने 74 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहा। जानकारी के अनुसार, अभिनेता लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से भी ग्रस्त थे इसके अलावा, प्रवीण कुमार सोबती ने न केवल अभिनय की दुनिया में बल्कि खेल की दुनिया में भी खूब शोहरत और नाम कमाया। 
अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध थे। एक अभिनेता होने के अलावा, वह एक एथलीट भी थे। हैमर और डिस्क थ्रो में उन्होंने कई पदक जीते हैं। बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट रह चुके प्रवीण ने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। हांगकांग में आयोजित एशियाई खेल में उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 1960 और 70 के दशक के दौरान एथलेटिक्स में जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल की थी। एशियन गेम्स और ओलंपिक्स में अपने प्रदर्शन की वजह से प्रवीण इतने लोकप्रिय हो गए कि बीआर चोपड़ा ने भीम के किरदार के लिए उनसे मिलने की इच्छा जता दी। कुछ समय पहले ही जीवन यापन करने के लिए प्रवीण कुमार ने पेंशन की अपील की थी,अपनी आर्थिक तंगी की जानकारी देते हुए सरकार से मदद की भी बात कही थी।

राजनीति से भी ताल्लुक –अभिनय छोड़ प्रवीण कुमार सोबती ने राजनीति में प्रवेश किया, उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली के वजीरपुर से चुनाव लड़ा। लेकिन जीत न सके। कुछ समय बाद उन्होंने आप पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन कर लिया।भी मांगी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *