झारखंड: अवैध खनन का शिकार हुए 13 मजदूर,कई के दबे होने की आशंका

धनबाद  : झारखंड के धनबाद जिले से घटना सामने आई है जसिके चलते यहां कोयले की खदान में बड़ा हादसा हुआ है। कोयला खदान में काम कर रहे मजदूरों की चालकर गिरने से मौत हो गई है। खबरों की मानें तो, इस घटना में कम से कम 13 मजदूरों की मौत हुई है। अभी भी कई लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है। इस घटना पर पुलिस  कुछ भी बोलने से कतराती नज़र आ रही है। स्थानीय लोगों से पुलिस की पूछताछ में निकलकर आया है कि खदान में अवैध खनन किया जा रहा था। इसी दौरान एक कोयले से भरा चालकर 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इसकी चपेट में कई मजदूर आ गए, जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खदान में अभी भी राहत कार्य जारी है। कई लोग नीचे दबे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *