राहुल गाँधी को हिंदुत्व और संस्कृति समझने में लगेंगे सात जन्म :अश्वनी चौबे

वाराणसी : देश के पांच राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होना है ,यहां 7 चरणों में मतदान होने है। पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होना है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि इस बार भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी और सपा, बसपा, कांग्रेस तूफ़ान में बह जाएंगी। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वे उस खानदान से हैं जिसे हिंदुत्व और राष्ट्र की समझने में 7 जन्म लग जाएंगे।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ट्विटर पर महात्मा गांधी पर ट्वीट करते हुए जिस प्रकार से हिंदुत्ववादी ने गांधीजी को गोली मारी ये बात लिखी है, उससे मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि उनका खानदान विदेशी संस्कृति की पहचान रखता है। इसलिए हिंदुत्व और राष्ट्रवाद परे है। राहुल गांधी को इतनी जानकारी होनी चाहिए कि इस राष्ट्र के लिए समर्पित लोगों की टोली है। यहां विदेश की संस्कृति नहीं है। वास्तविकता में हिंदुत्व ही राष्ट्र हित है।राहुल गांधी को अपनी संस्कृति और हिंदुत्व को समझने में 7 जन्म लग जाएंगे।


सीएम योगी आदित्यनाथ के दोबारा सीएम बनने पर मुन्नवर राणा ने यूपी छोड़ने की बात कही थी। जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने ज़वाब देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ अभी भी यूपी के मुख्यमंत्री हैं और जनता उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाएगी। ऐसे में गुंडों और माफियाओं का खत्म होना तय है।और अब जिसे छोड़कर जाना है वो चला जाए। वहीं एनटीपीसी परीक्षा के विवाद को लेकर अश्विनी चौबे ने कहा कि रेलवे परीक्षार्थियों की जो भी शिकायत हैं। उसे देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने सूचना जारी की है। और जो भी विवाद हुआ है , उसके लिए जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। और जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के ख़िलाफ़ करवाई की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम कभी नहीं चाहेंगे कि छात्रों का अहित हो। इसके लिए शांतिपूर्ण तरीके से छात्रों को भी अपनी बात रखनी चाहिए. हम उनकी सभी मांगो को सुनेंगे और उन पर उचित फैसला लेंगे।