नई दिल्ली : आईपीएल 2022 में पहली बार हिस्सा लेने जा रही लखनऊ सुपर जायंट्स ने आज अपना लोगो जारी किया हैं। इस लोगो में तिरंगा, गरुड़ और विजय तिलक का मिश्रण दिख रहा है। आरपी संजीव गोयनका की टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से टीम लोगो को लॉन्च किया। जिसमें टीम ने लोगो के बारे में पूरी जानकारी दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स के लोगो में तिरंगा, गरुड़ और जय तिलक का अनोखा संगम दिखाई दे रहा है। लोगो में एक क्रिकेट बैट भी नजर आ रहा है,जिसके बीच में बॉल भी दिख रहा है। गरुड़ के आकार में दिख रहे लोगो का पंख तिरंगे से बनाया गया है। लोगो के सबसे नीचे टीम का पूरा नाम दिया गया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने लॉन्च के साथ ही इस लोगो काअर्थ भी बताया। टीम ने बताया कि इस मैसेज में प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरणा ली गई है। उसके बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स ने गरुड़ के बारे में बताया, पौराणिक पक्षी गरुड़- जो एक रक्षक है और तेजी से आगे बढ़ने की शक्ति के साथ विराजमान है. ये टीम को पंख प्रदान करने की प्रेरणा देता है. गरुड़ हर भारतीय संस्कृति में सर्वव्यापी है। लखनऊ सुपर जायंटस की कप्तानी केएल राहुल करेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये में अपनी टीम में जोड़ा है। टीम ने लोगो के लॉन्च के साथ एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें आग उगलती गेंद पिच करने के बाद बल्ले से टकराती है. बल्ले से टकराते ही आग की बड़ी लपटें उठती हैं,जो बाद में गरुड़ का आकार ले लेता है

