लखनऊ : हाल ही में बसपा से हट भाजपा जिसके बाद सपा का हाथ थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य सियासी चर्चाओं का केंद्र बनें हुए हैं। हालाँकि अभी वो सपा का हाथ थाम चुके हैं,मगर उनकी सांसद बेटी संघमित्रा भाजपा के ही साथ हैं। वे कहां से लड़ेंगे, अभी इसकी इस बात का ऐलान नहीं हुआ है। सपा से बेटे को ऊंचाहार से टिकट मिलने की चर्चा थी, मगर मिला नहीं। प्रतापगढ़ में जन्मे और पडरौना को कर्मभूमि बनाने वाले स्वामी प्रसाद कहते हैं कि बड़ी जंग जीतने के लिए छोटी-छोटी कुर्बानियां देनी पड़ती हैं। वे कहते हैं, जिस दल के साथ रहते हैं, सत्ता उसकी ही काबिज होती है। जिसका साथ छोड़ते हैं, वह सियासी तौर पर बर्बाद हो ही जाती है।समाजवादी लोग कुर्बानी देने में पीछे नहीं रहते हैं। हम और हमारे साथ के लोग हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। हमारा सिर्फ एक मकसद है भाजपा को सत्ता से हटाना और समाजवादी सरकार बनाना।
जिस पार्टी को मैं छोड़ता हूँ वह सियासी तौर पर तबाह हो जाती है : स्वामी प्रसाद मौर्य

