बीते दिन रविवार को अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने आशा जताई थी कि विश्व कप में इंग्लैंड पर 69 रन की शानदार जीत उनके देशवासियों के चेहरों को खुश कर देगी और भूकंप के बाद उनके दर्द पर मरहम का काम करेगी। अफगानिस्तान ने रविवार को यहां चैंपियन इंग्लैंड को हराकर विश्व कप इतिहास रचा है।राशिद ने मैच जीतने के बाद कहा कि ‘यह हमारे लिए बड़ी जीत है। इस तरह के प्रदर्शन से हमें विश्वास मिलता है कि हम किसी भी दिन किसी भी टीम को हरा सकते हैं। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए 284 रन के बनाने के बाद इंग्लैंड को 215 रन पर समेट दिया। उन्होंने ये भी कहा कि आज की ”यह जीत हमें विश्व कप के बाकी मैचों के लिए ऊर्जा देगा।
‘अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप से हज़ारो जाने गयीं है लेकिन मैच की इस जीत पर राशिद ने कहा कि “क्रिकेट ऐसी चीज है जो अफगानिस्तान के लोगों को खुशी देती है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतना हमारे लिए बड़ी बात है। हाल ही में, हमारे घर में भूकंप आया था। 3,000 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी। कई घर नष्ट हो गए। शायद यह जीत उनके चेहरे पर थोड़ी मुस्कान ले आए और वो ये बड़ा हादसा भूल पाए।

