नई दिल्ली : कोरोना का कहर सबसे अधिक दिल्ली में देखा जा रहा है। लेकिन अब राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू नियमों को लेकर हुई डीडीएमए की समीक्षा बैठक में वीकेंड कर्फ्यू, बाजारों के लिए ऑड-ईवन नियम फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। ख़बरों की मानें तो इस बैठक के बाद से दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू को खत्म किया गया है लेकिन रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। दिल्ली में लगातार घटते कोरोना के मामले और कम होती संक्रमण दर को ध्यान में रखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में ये फैसले लिए गए हैं जिनका जल्द ही औपचारिक एलान हो जाएगा। डीडीएमए की इस बैठक की अध्यक्षता दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने की है।
इन नियमों में हुई ढील-
- ऑड-ईवन नियम खत्म होंगे।
- नाइट कर्फ्यूय रहेगा बरकरार।
- स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान अभी बंद रहेंगे, इन पर डीडीएमए की अगली बैठक में होगा फैसला।
- बार और रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
- 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खुलेंगे।
- दिल्ली के सरकारी ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे
- शादी समारोह में भी 200 लोगों के शामिल होने पर छूट मिलेगी।कोविड संबंधी नियमों का पालन करना जरूरी रहेगा।
- नियमों को सख्ती से लागू करवाया जाएगा।

