महाराष्ट्र के वर्धा में पुल से नीचें गिरी कार, 7 छात्रों की मौत

र्धा : महाराष्ट्र के वर्धा से एक बुरी ख़बर आई है, यहां एक कार दुर्घटना में 7 छात्रों की मौत हो गई है। वर्धा के पुलिस अधीक्षक प्रशांत होल्कर ने बताया किकल देर रात करीब साढ़े 12 बजे सेलसुरा के पास एक पुल से कार गिर गई। इस दुर्घटना में भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत 7 छात्रों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेल्सुरा शिवार से गुजरते समय कार के सामने जंगली जानवर आ गया जिसे वे बचाने का प्रयास करने लगे। और फिर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।एसपी प्रशांत होल्कर ने मामले को लेकर जानकारी दी कि ये सभी लोग छात्र थे और वर्धा जा रहे थे और हादसे में मारे गए सभी लड़के मेडिकल छात्र थे। दुर्घटना के बाद कार की तस्वीर में नजर आ रहा है कि कार के परखच्चे उड़ गये हैं। मरने वाले छात्रों में तिरोरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले भी हैं।

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सोमवार देर रात एक कार के पुल से गिरने से उसमें सवार कुछ मेडिकल छात्रों और एक विधायक के बेटे समेत सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि चालक का कार पर से नियंत्रण खो गया, जिससे वाहन पुल से नीचे गिर गया। कार में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में एमबीबीएस के कुछ छात्र और तिरोरा से भाजपा के विधायक विजय रहांगडाले का बेटा शामिल है।पीएम नरेंद्र मोदी नें भी हादसे में मारे गए छात्रों के घरवालों को मुआवजे का ऐलान किया है। हादसें में जान गंवाने वालें छात्रों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख रुपये और घायल लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ़ से दी गई गई।