प्रयागराज में सामूहिक दुष्कर्म का मामला,शव को कुएं में फेंका

प्रयागराज : प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है ,यहां के सादियापुर बघाड़ा इलाक़े में एक लड़की का शव बरामद हुआ है। बता दें कि यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा पिछले कुछ दिनों से गायब थी। और लड़कीके माँ-बाप ने पुलिस में रिपोर्ट भी की हुई थी, और पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी।लेकिन अब पुलिस ने गुमशुदगी की सारी गुत्थी सुलझा ली है और लड़की का शव बरामद कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार पिछले महीने की 22 तारीख़ को एक गर्ल्स हॉस्टल से छात्रा निकली थी, लेकिन देर रात बाद भी वह हॉस्टल नहीं पहुंची, जिसके बाद उसके घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो छात्रा के दोस्तों से कई अहम सुराग हाथ लगे ,जिसके आधार पर पुलिस ने सोमवार रात सादियापुर के जंगल में एक 80 फिट गहरे सूखे कुएं से छात्रा का शव बरामद किया है। मृतका का शव देखकर आशंका जताई जा रही है कि छात्रा का गैंगरेप हुआ है। फिलहाल शव को पुलिस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी रिपोर्ट्स का इंतज़ार है।

मृतक छात्रा के घरवालों की ओर से छात्रा के लापता होने की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और कॉल डिटेल निकला तो आजमगढ़ निवासी एक लड़के से अक्सर बात होती थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे और उसके दोस्तों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने सारे राज पर से पर्दा उठा दिया। लड़के ने पुलिस को बताया कि घटना की रात वह दोनों सादियापुर इलाके में गए थे। तभी वहां तीन चार अज्ञात लोग अचानक से पहुंचे और उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागा , लेकिन छात्रा वहीं फंस गई। लड़के की निशानदेही पर पुलिस ने वहां जाकर छानबीन की तो सादियापुर जंगल में स्थित कुंए से छात्रा का शव बरामद हुआ। वहीं शरीर पर मिले चोटों के निशान के मुताबिक छात्रा से बलात्कार की भी बात कही जा रही है. मृतक छात्रा के परिवार वालों की मांग है की उनकी बेटी के हत्यारों को जल्द पकड़ा जाए और उनको कड़ी से कड़ी सज़ा मिले। इस बारें में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अजय कुमार ने जानकारी दी कि मृतक छात्रा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कुछ कहा जा सकता है, और पूछताछ के लिए मृतक छात्रा के प्रेमी और दोस्तों को हिरासत में लिया गया है।