नई दिल्ली : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज़ अब धीरे धीरे बढ़ रहा है। ग्राहकों का झुकाव पेट्रोल और डीज़ल गाड़ियों की जगह वाहनों की तरफ हो रहा है.बता दें कि पिछले साल 2021 में इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री काफ़ी अच्छी रही थी। जिसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को ग्राहकों नें ज्यादा पसंद किया है।अब इसी क्रम में सोसाइटी ऑफ मैन्यूफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल नें उम्मीद जताई है कि इस साल भारत में लगभग 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हो सकती है, जो पिछले 10वर्षों में इतनी ईवी वाहनों की बिक्री हुई है।भारत में इस वर्ष करीब दस लाख पूर्ण इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री होने की उम्मीद है, जो बीते 15 वर्ष में बिके इस श्रेणी के कुल वाहनों के बराबर है। सोसाइटी ऑफ मैन्यूफैक्चर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर से यह जानकारी दी गई।
एसएमईवी ने कहा कि देश में 2021 में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री दो गुनी बढ़कर 2,33,971 वाहन हुई. 2020 में यह आंकड़ा 1,00,736 वाहन था. एसएमईवी के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने कहा, इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में बीते कुछ महीने बहुत बढ़िया रहे। बीते10 वर्ष में कुल मिलाकर दस लाख इलेक्ट्रिक दो पहिया, तीन पहिया वाहन, इलेक्ट्रिक कार और ई-बसों की बिक्री हुई. इतनी ही संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री जनवरी 2022 से शुरू करते हुए सालभर में होने की उम्मीद है।

