देहरादून : उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार द्वारा नया ऐलान किया गया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड प्रतिबंधों की अवधि को 31 जनवरी तक। जिसके चलते अब प्रदेश में 31 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा राजनीतिक रैलियों और धरना-प्रदर्शन पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाई जारी जैसा चल रही है वैसे ही चलेगी।
उत्तराखंड राज्य में लागू नई कोविड रूल्स की समय सीमा बीते शनिवार को खत्म हो गई थी।
जिसके बाद ही बाद मुख्य सचिव की ओर से कोविड प्रतिबंधों की अवधि को बढ़ाते हुए रविवार को नई गाइड लाइन जारी की। इसके तहत प्रदेश में नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। राज्य में 31 जनवरी तक आंगनबाड़ी से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त अशासकीय और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। लेकिन ऑनलाइन क्लासेस चलते रहेंगें।
सामाजिक कार्य,विवाह समारोह में वेन्यू पर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ व्यक्तियों को आने जानें की अनुमति है। स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। मनोरंजन, शैक्षिक व सांस्कृतिक समारोह भी नहीं होंगे। जिम, शापिंग माल, सिनेमा हॉल, होटल, रेस्तरां, ढाबे, स्पा, सैलून, थिएटर, आडिटोरियम, सभाकक्ष, खेल संस्थान, स्टेडियम व खेल मैदान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खुलेंगे।

