आयकर विभाग की लखनऊ में कई जगह छापेमारी,3 करोड़ से ज़्यादा कैश बरामद

लखनऊ : विधानसभा चुनाव में काली कमाई को हवाला के जरिए लखनऊ से अन्य जिलों में भेजने वालों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आईटी विभाग नें लखनऊ के रकाबगंज,गोमतीनगर और शास्त्री नगर सहित कई इलाकों में छापेमारी की। इस छापे के दौरान 4 हवाला कारोबारियों के ठिकानों से 3 करोड़ से अधिक का कैश बरामद हो चूका है। आयकर विभाग की यह छानबीन शनिवार शाम से शुरू हई थी जो अभी तकचल रही है। कैश की बरामदगी के बाद आयकर विभाग ने इन ठिकानों को सील कर दिया है। आयकर विभाग के एक अधिकारी नें एक अधिकारी ने बताया कि हमें सूत्रों के हवाले से ख़बर मिली थी कि राजधानी लखनऊ से हवाला का नेटवर्क पूरे प्रदेश में फैला हुआ है। चुनाव में पैसे को अवैध रूप से इस्तेमाल करने के लिए पिछले कुछ समय से यह हवाला नेटवर्क बड़े स्तर पर काम कर रहा था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटी की टीम ने शनिवार देर शाम से ही रकाबगंज के रुकमणी धर्मशाला के पास रहने वालेआर के अग्रवाल के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। छापेमारी के दौरान अग्रवाल के घर से टैक्स चोरी के कई दस्तावेज बरामद होने की संभावना जताई जा रही है।इसके अलावा नेहरूक्रास स्थित एक भवन, गोमतीनगर स्थित कुछ दुकानें और शास्त्रीनगर स्थित कई ठिकानों पर रेड की। छापेमारी के दौरान पूछताछ में पता चला कि जिन लोगों के यहां छापेमारी हुई है वे कारोबारी के फ्लैट और मकान में किराएदार हैं।
इससे पहले लखनऊ में पान मसाला की एक नामी कंपनी शिखर ग्रुप पर डीजीडीआई अहमदाबाद की टीम ने छापेमारी की। टीम ने इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया था. घंटों चली पूछताछ के बाद इन्हें छोड़ दिया गया था ,लेकिनअभी इस मामले की जांच चल रही है।