ठण्ड से सभी जगह जनजीवन बेहद प्रभावित है। लेकिन पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फ़बारी से ठण्ड चरम पर है। नैनीताल में आज सुबह फिरसे भीषण बर्फ़बारी हुई है। जिससे यहां आसपास की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं है। वहीं नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने भी बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। नैनीताल में सोमवार सुबह हुई तेज बर्फबारी के बाद अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है।
बारिश-बर्फबारी से पहाड़ों पर जनजीवन अव्यवस्थित हो रहा है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लगातार पांचवे दिन भी मौसम खराब है। शनिवार की रात हुए भारी हिमपात से थल-मुनस्यारी सड़क बंद हो गई थी।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से,चार वाहन कालामुनि में फंस गए। धारचूला की व्यास और दारमा घाटियों में भी जमकर बर्फ गिरी है। धूप नहीं निकलने से पूरा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहीं सोमवार को पहाड़ों की रानी मसूरी के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फ पड़ी है।
नैना पीक, टिफिन टॉप, हिमालय दर्शन, अयारपाटा, बारापत्थर, स्नोव्यू आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक पहुंच गए हैं।

