कारोबार के पहले दिन ही शेयर बाजार में गिरावट,निवेशकों को लाखों का नुक्सान  

 आज सोमवार सप्ताह के पहले कारोबारी गलियों में शेयर बाजार में  गिरावट दर्ज की गई है।आपको बतादें कि दिन की शुरुआत ही लाल निशान पर हुई है।  इसमे गिरावट बढ़ती गई और तीन घंटे के कारोबार के दौरान ही बीएसई का सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा टूट गया। जिसमें अभी तक मिली खबर के मुताबिक़,सेंसेक्स 1242 अंक फिसलकर 57,751 पर कारोबार पर है। जबकि निफ्टी 395 अंक की कमी के साथ 17221 के स्तर पर आ चुका है। इन सभी गिरावट के कारण  निवेशकों के लगभग 8 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं।

इसके अलावा आज सोमवार ऐसी स्थिति की वजह से को नायका, जोमैटो और पेटीएम जैसी कंपनियों के स्टॉक सबसे ज्यादा बेहाल हैं। इससे पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 181.51 अंक या 0.31 फीसदी टूटकर 58856 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 61.70 अंक या 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 17555 पर खुला था।

इन सभी कंपनियों का हाल-एशियन पेंट्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज निफ्टी पर प्रमुख गिरने वाले शेयरों में से थे, जबकि ओएनजीसी, मारुति सुजुकी, एचयूएल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और एसबीआई फायदे में चल रहे थे। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *