विधानसभा चुनाव अब बेहद करीब आ चुके हैं खासकर यूपी इलैक्शन सबका केंद्र बिन्दु बना हुआ है। इसी कड़ी में अभी तक कयास थे की आखिर सपा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा से चुनाव मैदान में उतरेंगें। जिसकी घोषणा खुद अखिलेश द्वारा आज की गई है कि वो इस विस चुनाव में यूपी के करहल से ही चुनाव लड़ेंगें। इसके अलावा अब सभी पार्टियों के प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। आपको बतादें पार्टियों द्वारा जनता से लगातार वादे किए जा रहे हैं। इसमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसान के खेतों की सिचांई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी है। हमारी सरकार बनती है तो हम IT सेक्टर में 22 लाख नौजवानों को रोजगार देंगे।
अखिलेश चुनाव तैयारियों में आगे –
आपको बतादें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी भी डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीवी पर सर्वे में भाजपा के आगे होने की बात पर उन्होंने कहा कि अगर वो सर्वे में आगे हैं फिर क्यों भाजपा के विधायक लगातार टूट रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए साल पर पहला संकल्प 300 यूनिट फ्री बिजली का संकल्प लिया गया, इसके बाद लैपटॉप स्कीम फिर से शुरू करने का एलान हुआ। लैपटॉप से परिवार के सभी लोगों को मदद मिली है।

