नई दिल्ली/वाशिंगटन :अमेरिका में 5जी सर्विस शुरू हो चुकी है,और इसके शुरू होने से यहां की विमान सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। अमेरिका में 5जी सेवा शुरू होने के बाद से एयर इंडिया ने बीते 2 दिनों में भारत-अमेरिका के बीच उड़ने वाली 14 उड़ानें रद्द कर दीं हैं। उड़ाने रद्द होने का रहा है कि 5जी सेवा से विमानों की नौवहन प्रणाली प्रभावित हो सकती है,जिसके कारण विमानों को सिग्नल प्राप्त होने में समस्या आ सकती है ,और हादसा होने की संभवना भी हो सकती है।
इस बीच डीजीसीए के प्रमुख अरुण कुमार ने कहा भारतीय विमानन नियामक अमेरिका में 5जी इंटरनेट सेवा की वज़ह से पैदा हुई स्थिति से उबरने के लिए हमारी विमानन कंपनियों के साथ काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि नई 5जी फोन सेवा के सिग्नल हवाई जहाजों की नौवहन प्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं। अमेरिकी विमानन संघीय विमानन प्रशासन ने कहा था कि विमान के रेडियो अल्टिमीटर पर 5जी के प्रभाव से इंजन और ब्रेकिंग प्रणाली प्रभावित हो सकती है जिससे विमान को रनवे पर दिक्कतें आ सकती हैं।एयर इंडिया ने ट्वीट किया कि अमेरिका में 5जी संचार सेवा शुरू होने के कारण, 19 जनवरी, 2022 से विमान के प्रकार में बदलाव के साथ भारत से अमेरिका के लिए हमारे उड़ानों में संशोधन किया जा सकता है।इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि 19 जनवरी को दिल्ली से वाशिंगटन की उड़ान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी।वहीं एयर इंडिया के अलावा कई अन्य एयरलाइंस कंपनियों ने भी घोषणा की है कि वे 5जी सेवा शुरू होने के कारण अमेरिका की उड़ानें रद्द कर रही हैं।

