भाजपा में शामिल होने के बाद मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेने पहुंची अपर्णा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे जैसे नज़दीक आ रहीं हैं , वैसे ही सरगर्मी तेज़ हो गई हैं। वहीं नेताओं के दाल बदलने का भी सिलसिला ज़ारी है। अभी हाल ही में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव नें भाजपा का दामन थमा है।भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा ने आज सुबह मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। इस मुलाक़ात के बाद अपर्णा नें ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद लखनऊ आने पर पिताजी का आशीर्वाद लिया। भाजपा की सदस्य्ता लेने के बाद अपर्णा यादव ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि था वे पिताजी (मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद लेकर आई हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपर्णा ने कहा कि वह परिवार से विमुख नहीं हैं और परिवार के सभी बड़ों का आशीर्वाद उनके साथ है।


अपर्णा यादव ने भाजपा में शामिल होने के बादपीएम मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा था कि मैं हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित रहीं हूं। मेरे लिए राष्ट्र सबसे पहले है और मैं अब राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने भी अपर्णा को बधाई देते हुए कहा कि नेताजी ने उन्हें समझाने का प्रयास बहुत किया था। लेकिन मुझे खुशी है कि हमारी समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा के कुछ नेता कह रहे हैं कि हमारे नेता उनके संपर्क में हैं, तो यहां भी यही बात लागू होती है कि भाजपा के कुछ नेता भी हमारे संपर्क में हैं।