लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचलें तेज़ हो गई हैं। एक ओर जहां नेताओं के दल बदलनें का सिलसिला ज़ारी है , वहीं राजनैतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूचियां भी ज़ारी कर रहीं हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नें 41 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट आज ज़ारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इस लिस्ट में पश्चिमी यूपी के शहरों के प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लगाई गई है।
जिसमें सहारनपुर से सुखविंदर कौर ,मुज़फ्फरनगर से सुबोध शर्मा,मेरठ शहर से रंजन शर्मा,मेरठ कैंट से अवनीश कजाला, मेरठ दक्षिण से नफीस सैफ़ी ,हापुड़ से भावना वाल्मिकी,बुलंदशहर से सुशील चौधरी,आगरा कैंट से सिकंदर वाल्मिकी,फतेहपुर सीकरी से हेमंत चाहर,मोदीनगर से नीरज कुमार प्रजापति,बागपत से अनिल त्यागी,बड़ौत से राहुल कश्यप,चंदौसी से श्रीमती मिथलेश,खतौली से गौरव भाटी,बुढ़ाना से देवेंद्र कश्यप,शामली से मोहम्मद अयूब जंग,कैराना से हाज़ी अख़लाख़,थाना सत्य सय्यम सैनी, चरथावल से डॉ.यासमीन राणा,पुरकाज़ी से दीपक कुमार,सरधना से सैय्यद रियानुद्दीन,मीरपुर से मौलाना ज़मील क़ासमी,ठाकुरद्वारा से सलमा आगा अंसारी,बिलारी से कल्पना सिंह,सिवालखास से जगदीश शर्मा,साहिबाबाद से संगीता त्यागी,धौलाना से अरविन्द शर्मा,सिकंदराबाद से सलीम अख़्तर,स्याना से पूनम पंडित,अनूपशहर से चौधरी गजेंद्र,डिबाई से सुनीता शर्मा,ख़ुर्जा से तुक्किमल खटीक,ख़ैर से मोनिका सूर्यवंशी,छर्रा से अखिलेश शर्मा,इगलास से प्रीती धांगर,छाता से पूनम देवी,मांठ से सुमन चौधरी,नवाबगंज से उषा गंगवार,कटरा से मुन्ना सिंह,अकबरपुर से श्रीमती प्रियंका जायसवाल को कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है।

