नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण अब तेज़ी से फ़ैलता नज़र आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ज़ारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,17,534 नए मामलें सामनें आए हैं। और 492 मरीजों की मौतें हुई है। वहीं 2,23,992 मरीज़ इस संक्रमण से ठीक हो कर घर वापस आ गए हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिकॉन के आंकड़ों की बात करें तो इसके 9,289 मामलें सामनें आए हैं। इसके संक्रमण दर में कल से आज में 3.63% की वृद्धि देखी गई है।
बता दें कि देश में अब कोरोना के 19,24,052 एक्टिव केस हैं ,और इसका दैनिक पॉजिटिविटी रेट 16.41% दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 19 जनवरी तक देश में 70,93,56,830 लोगों के सैंपल की जांच की गई थी , इनमें से 19,35,180 सैंपल की जांच देश में कल की गई थी ,जिसमें से 3 लाख 17 हज़ार सैंपलों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।
कोरोना के मामलों में गुरुवार को रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के तीन लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं. इतने मामलें देश में आठ महीनों के बाद देखने को मिले हैं।वहीं अगर देश के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां बीते 24 घंटें में 2,30,754 सैंपलों की जांच की गई,जिसमें 17,777 सैंपल पॉज़िटिव पाए गए। और इस दौरान 20,533 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं। प्रदेश में इस समय कुल सक्रिय मामलों की संख्या 98,239 है।

