उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। यह बात आज बुधवार को खुद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच यह संकेत दिए हैं। इस बात के बाद यह आशंका है कि वह डोईवाला विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।
डोईवाला से भाजपा का प्रत्याशी अब कौन होगा
आज त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि इस बार उन्हें चुनाव लड़ाना है। पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे रही है। पार्टी से मिली ख़बरों के मुताबिक़, उन्हें भाजपा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर जताई चुनाव न लड़ने की इच्छा भी जताई है। अब इसके बाद डोईवाला से भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा, इस बात का सभी को इंतज़ार है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किए सिद्धपीठ कुंजापुरी मंदिर-
कार्यकर्ताओं से बात चीत से पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सिद्धपीठ कुंजापुरी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली, कोरोना महामारी से निजात दिलाने और प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने का आशीर्वाद लिया।
बीते दिन मंगलवार को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा और नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत सिद्धपीठ कुंजापुरी मंदिर के दर्शन किए थे। उन्होंने बडेडा गांव जाकर ग्रामीणों से विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। कहा कि कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए लोग लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लें।

