नई दिल्ली : आज कारोबारी बाजार का हफ्ते का तीसरा दिन है। जिसमें आज दिन बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खत्म हुआ है। दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। इस बीच आधे दिन के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 783 अंक तक टूटकर 60 हजार के स्तर से नीचे 59,971 पर पहुंच गया। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 225 अंकों की भारी गिरावट के बाद 18000 के स्तर से नीचे तक लुढ़का है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स में कुछ सुधार हुआ और यह 656 अंक टूटकर 60,098 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 175 अंक गिरकर 17,938 के स्तर पर खत्म हुआ है।
आपको बतादें सोमवार सप्ताह के पहले दिन भी लाल निशान पर ही शुरू हुआ था बाजार,बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स ने जहां 287 अंक की गिरावट के साथ 60,467 के स्तर पर कारोबार शुरू किया, वहीं निफ्टी 83 अंक टूटकर 18,029 के स्तर पर खुला था।
बीते दिन भी गिरावट पर रहा बाजार –आपको बतादें कि बीते दिन मंगलवार को शेयर बाजार उछाल पर खुला था लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 554 अंक टूटकर 60,755 के स्तर पर बंद हुआ, इसके अलावा निफ्टी 195 अंकों की गिरावट दर्ज हुई।अंत में 18,113 के स्तर पर बंद हुआ था।

