नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दीं है,क्यूंकि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज कहा कि राजधानी में आज शनिवार को कोरोना के 20 हजार मामले निकलने का पुरा अनुमान है सत्येंद्र जैन ने आज सुब्बह कहा कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1-2 प्रतिशत तक हो गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ 10 प्रतिशत बेड भरे हैं।
आपको बतादें कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार,पिछले एक दिन में 97,762 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 17.73 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 8,951 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। हर दिन संक्रमण बढ़ने की वजह से दिल्ली में अब सात हजार इलाके पूरी तरह से सील हुए हैं। 20 हजार से ज्यादा मरीज अपने घरों में उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में 1390 मरीज भर्ती हैं, जबकि 530 मरीज कोविड निगरानी केंद्रों में हैं।
1390 में से 77 मरीज कोरोना संदिग्ध हैं। कोविड वार्ड में 996 मरीज भर्ती हैं और 286 मरीज ऑक्सीजन थेरेपी पर हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 15 लाख का आंकड़ा पार कर गए हैं। 2 मार्च 2020 को दिल्ली में पहला संक्रमित मरीज मिला था। अब तक 15,06,798 मामले मिल चुके हैं। इनमें से 14,41,789 मरीज ठीक हो गए और 25136 ने दम तोड़ दिया।

