Covid-19 case in india: 24 घंटे में एक लाख से अधिक मामले, ओमिक्रॉन से संक्रमितों की 3000

देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। राज्यों में नियमों को लेकर सख्ती हो गई है। देश के अधिकतर राज्यों में सरकारों की चिंता बढ़ गई है। कई राज्यों में सख्त कदम उठाने के बावजूद कोरोना की बेलगाम रफ्तार थमने का नाम नहीं लड़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,बीते 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 17 हजार 100(1,17,100) मामले सामने आए हैं जो कि पिछले सात महीनों में सबसे अधिक है। इससे पहले छह जून 2021 में एक लाख मामले सामने आए थे। 302 लोगों की देश में मौत की खबर भी सामने आई है। 30,836 लोग स्वस्थ हुए है। सोचने का विषय ये है कि देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ती जा रही है। तीन लाख 71 हजार (3,71,363) हो गए हैं जो कि चिंताजनक है। वहीं देश में अब देश में अब तक इस जानलेवा वायरस के कुल 4,83,178 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं एक अच्छी बात यह है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 149.66 करोड़ हो गया है।  


कुछ राज्यों में कोरोना की स्थिति –देश में टॉप पांच संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र में 36265 मामले, पश्चिम बंगाल में 15421 मामले, दिल्ली में 15097 मामले, तमिलनाडु में 6983 मामले, कर्नाटक में 5031 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कुल केसों में 67.29 फीसदी नए केस इन्हीं 5 राज्यों से आए हैं। जबकि कुल केसों के 30.97 फीसदी केस महाराष्ट्र से मिले हैं।
ओमीक्रॉन के मामलें 3000 –देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,007 हो गई है। 876 मामलों के साथ महाराष्ट्र जहां टॉप पर बना हुआ है वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। ओमिक्रोन के 3,007 मरीजों में से 1,199 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *