Uttarakhand Bully app case : उत्तराखंड से एक युवक और युवती गिरफ्तार,युवक मुंबई पुलिस के हवाले

देहरादून : उत्तराखंड का बुल्ली ऐप मामला अब सुलझने की ओर है इसी कड़ी में उत्तराखंड से एक और गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार देर रात कोटद्वार से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम मयंक रावत है पकडे गए युब्वक को दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में बीएससी का छात्र बताया जा रहा है। उक्त युवक ने अपने ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट डाली थी। 

मामलें में उत्तराखंड से हुईं दो गिरफ्तारी-
बुल्ली बाई एप मामले में अब तक उत्तराखंड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक युवती रुद्रपुर से और एक युवक कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया है। वेस्ट साइबर पुलिस थाना मुंबई के उपनिरीक्षक अमर कामले ने उक्त युवक को अपनी गिरफ्त में लिया है। इसके अलावा इस मामलें पर कोटद्वार के कोतवाल विजय सिंह ने बताया है कि मुंबई पुलिस की टीम ने मंगलवार रात 1:30 से 2:00 बजे निंबूचौर में दबिश दी और युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया। मयंक रावत को मुंबई पुलिस स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा उसके बाद मुंबई पुलिस के साथ अभियुक्तों को भेजा जाएगा।

अब एसटीएफ भी हरकत में-इस मामलें के बाद तमाम सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी जारी है जिसे एसटीएफ देख रही है और  इस तरह की एप पर भी नजर रखी जा रही है।लेकिन अभी उत्तराखंड में किसी पीड़ित का नाम नहीं सामने आया है। एसटीएफ के अंतर्गत दोनों साइबर थानों की पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

रुद्रपुर से युवती भी गिरफ्त में-कलह जा रहा है कि यह श्वेता नाम की युवती भी इस बुल्ली ऐप मामलें में आरोपी पाई गई है जो कि युवतियों के फोटो डालकर उनकी ऑनलाइन बोली लगवाती थी। यह गिरफ्तार हुई युवती श्वेता तीन अकाउंट संचालित कर रही थी। फिलहाल उसके एक ही अकाउंट के बारे में जानकारी मिल सकी है। ट्विटर के जरिये उसने समुदाय विशेष की महिलाओं की बोली लगवाई थी।  उसे पेश करने के लिए अपने साथ ले गई है।  इस बुल्ली बाई एप पर श्वेता ने करीब 100 से ज्यादा महिलाओं के फोटो अपलोड किए गए हैं। इन फोटो पर उनकी बोली लगाई जा रही है। पुलिस ने पड़ताल करने के बाद सोमवार को बेंगलूरु से एक युवक को धार दबोचा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *