उत्तराखंड प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज शाम 5 बजे,सीएम ले सकते है अहम् फैसले

देहरादून : आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। यह अहम्  बैठक आज बुधवार को राज्य सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाल सभागार में शाम पांच बजे से आरम्भ होगी। 
बड़े फैसले लेने की आशंका –आपको बतादें की जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है जिससे पहले चुनावी की आचार संहिता कभी भी लागू की जा सकती है। आज इस कैबिनेट की बैठक में लोक हित के कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। पहले हुई कैबिनेटकी बैठक में राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण के मसले पर सिर्फ चर्चा हो पाई थी। आज बुधवार की बैठक में इस प्रस्ताव पर सरकार कोई निर्णय लेगी। 
राज्य में कोरोना के मामलों की बढ़ोतरी को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी पुलिस ग्रेड पे, लोक निर्माण विभाग के संविदा कर्मचारियों और पीआरडी कर्मियों को 300 दिन रोजगार देने के प्रस्ताव पर अपना निर्णय बता सकते हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों पर कैबिनेट बैठक में निर्देश तैयार किए जा सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *