एप्पल लॉन्च करेगी बिना सिम वाला स्मार्टफ़ोन ,जानिए कैसा होगा यह फ़ोन

स्मार्टफ़ोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने नए साल में बिना सिम के फ़ोन को लॉन्च करने की तैयारी की है , आपको बता दें की इस स्मार्टफोन में ई-सिम सपोर्ट करने वाला सॉफ्टवेयर होगा। इसका मतलब यह हुआ कि इस फोन में फ़िजिकल सिम स्लॉट नहीं होगा। ई -सिम के बारें में आपको बता दें कि ई -सिम एक तरह का वर्चुअल सिम होता है , और फोन में किसी भी तरह का फ़िजिकल सिम नहीं डाला जाएगा यह सीधे ही कंपनी के द्वारा एक्टिवेट किया जाएगा , और इसमें फ़िजिकल सिम जैसे सभी फ़ीचर्स मिलेंगे। कंपनी की तरफ से मिल रहीं जानकारी की मानें तो एप्पल का यह फोन बिना सिम स्लॉट के साथ आएगा। और यह फोन सितंबर 2022 में लॉन्च हो सकता है और यह भी बताया गया कि कंपनी इसके बाद 2023 आईफोन 15 प्रो मॉडल को लॉन्च करेगी। और इसमें भी फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट नहीं दिया जाएगा ।


बता दें कि कंपनी साल 2022 में केवल ई-सिम सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन को ही लॉन्च करेगी। और यह भी हो सकता है कि कंपनी आईफोन 14 से भी फ़िजिकल सिम स्लॉट को हटाकर ई -सिम के साथ दोबारा लॉन्च करे। और इस आईफोन 14 में यूज़र्स को 2 टीबी की स्टोरेज मिलेगी और 48 मेगापिक्सेल का कैमरा भी मिलेगा।