आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 29 दिसंबर बुधवार को खटीमा पहुंचे जहाँ उन्होंने ‘सुरई इकोटूरिज्म जोन’ और ‘ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल’ का लोकार्पण किया। आपको बताएं कि ये ‘सुरई इकोटूरिज्म जोन’ प्रदेश का पहला ऐसा इकोटूरिज्म जोन हैं जहाँ पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ पूरे मजे के साथ उठा पाएंगें। इसके अलावा ‘ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल’ देश का पहला क्रोकोडाइल ट्रेल है, जहां पर्यटक बेहद नजदीक जाकर मगरमच्छ की खतरनाक प्रजाति ‘मार्श’ का सुरक्षित रहते हुए पूरा नज़ारा देख सकते हैं।

आपको बतादें कि ये दोनों ही महत्वपूर्ण योजनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पूर्व में ऐलान की हुईं योजनाएं हैं। ये दोनों ही सीएम यंग ईकोप्रिन्योर स्कीम से जुड़ी हुईं हैं ,जिसके तहत लोगों की आर्थिकी को वनों और वन्य जीवों से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत एक लाख युवाओं को ईकोप्रिन्योर बनाने का लक्ष्य है।
उत्तराखंड का खटीमा पर्यटन के मामलें में बेहद पिछड़ा हुआ जिला कहा जाता है अब क्षेत्र में पर्यटन मानचित्र में ऊंचा स्थान होगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य खटीमा को भी एक अलग स्थान देने का है। उन्होंने बताया कि सुरई इकोटूरिज्म जोन और ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल योजना का निर्माण और विकास कार्य पूरा किया जा चूका हैं।

