सीएम धामी ने राष्ट्रपिता गाँधी जी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई है।  सीएम धामी गांधी पार्क पहुंचे और बापू को माल्यार्पण किया। और श्रद्धांजलि दी। जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया और अहिंसा परमोधर्म का पाठ पढ़ाया।

  भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।पूरे देश में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *