सपा राज में गरीबों के आवास का पैसा दीवारों से निकल रहा : सीएम योगी

फर्रुखाबाद: आज यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ प्रदेश के फर्रुखाबाद में मौजूद रहे। जहां आज उन्होंने हसनपुर में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का ऐलान किया है। 
आपको बतादें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा की है। विपक्ष पार्टियों पर निशाना साधते सीएम बोले कि गरीबों के आवास का पैसा दीवारों से निकल रहा है। कांग्रेस ने देश पर सबसे अधिक शासन किया। उसने भाजपा, आरएसएस के लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किये। 
सीएम योगी ने आज कहा कि सपा ने युवाओं को नौकरी भी मुहैया नहीं कराई। चाचा, मामा सभी लिस्ट बनाते थे। बुआ, बबुआ, भाई व बहन कोरोना के समय घरों में थे। बोले कि हमारे संसद, विधायक व कार्यकर्ताओं ने आपकी सेवा की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *