लखनऊ : गौरतलब है कि चुनाव में अब अधिक समय शेष नहीं हैं। यूपी चुनाव की तैयारियों को देखने के उद्देश्य से आज चुनाव आयोग के अधिकारी तीन दिवसीय यूपी दौरे पर पहुंचे हैं। दौरे पर बीते दिन मंगलवार को राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की गई थी जिसके बाद आज बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार व अनूपचंद्र पांडेय मंडल व जिला स्तरीय अफसरों के साथ बैठक जारी है। आज जारी इस बैठक में अफसरों से चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
आपको बतादें कि,आयोग ने बीते दिन मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पुलिस के नोडल अधिकारी एडीजी कानून व्यवस्था और प्र्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों का जायज़ा लिया था जिसके बाद आज लखनऊ में बूथ स्थलों के भौतिक सत्यापन और अधिकारियों के भ्रमण की पूरी जानकारी ली है। आयोग ने कहा कि तैयारियों में तेजी की आवश्यकता है।
चुनाव आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से तैयारियों की स्थिति और संवेदनशीलता के बारे में जानकारी हासिल की। कहा, हर बूथ की व्यवस्था को चेक किया जाए। खासकर बिजली की उपलब्धता हर बूथ पर सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि ईवीएम, वीवीपैट और सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से काम करें
आज आयोग के अधिकारियों ने खासकर अवैध शराब की खपत को रोकने और कैश पैसों के मूवमेंट पर खास नजर रखने के लिए कहा है। बैठक के दौरान कोविड 19 की मौजूदा स्थितियों और आने वाले दिनों के खतरों को देखते हुए तैयारि करने आदेश दिए गए हैं।

