उत्तराखंड में आज कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं राज्य के अलग अलग अस्पतालों में दो कोरोना मरीज़ों की मौत हुई है।
विदित है कि पूरे देश मे कोरोना संक्रमण का दूसरा चरण तेज़ी से पैर पसार रहा है। भारत मे एक दिन में सत्तर हजार से ज्यादा संक्रमित सामने आए हैं। वहीं उत्तराखंड भी इसके खतरे से अछूता नहीं है।
राज्य में आज एक साथ 500 कोरोना मरीज़ मिलने से शासन की चिंता बढ़ गयी है। हालांकि इसकी रोकथाम के लिये भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। लेकिन बावजूद इसके बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने से खतरे की घंटी बज गई है।
आज मिले मरीज़ों में अल्मोड़ा जिले में 5, बागेश्वर में 4, चमोली में 1, चंपावत में 1, देहरादून में सबसे ज्यादा 236, हरिद्वार में 149, नैनीताल में 49, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में 2, टिहरी में 11, ऊधमसिंह नगर में 22 तथा उत्तरकाशी का 1 मरीज़ शामिल है।
उधर देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल व ऋषिकेश के एम्स में एक-एक कोरोना मरीज़ की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में 15,752 लोगो की कोरोना जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। इस वक़्त यहां कोरोना के 2,236 एक्टिव केस हैं।
हड़कंप: राज्य में मिले रिकॉर्ड कोरोना मरीज़, 2 की मौत

