दिल्ली एयरपोर्ट पर 5 में से 1 यात्री संक्रमित,खतरा और बढ़ने की आशंका

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का खतरा जहाँ लगातार बना हुआ था वहीँ अब इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश में तेज़ी के साथ पैर पसारे हैं जिसके चलते अब सरकार की परेशानियां बढ़ती नज़र आ रही, इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी(आईजीआईबी) ने बताया है कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परीक्षण करने वाले प्रत्येक पांच यात्रियों में से एक संक्रमित पाया जा रहा है जो की बेहद चिंताजनक स्थिति पैदा करने वाला है। 


ख़बरों की मानें तो ,एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने अपने द्वारा एक बयान में चेताया है कि  “आईजीआईबी में हर दिन 15 से 20 नमूनों का परिक्षण हो रहा है और दिल्ली में दो दिसंबर को तंजानिया से लौटे 37 वर्षीय व्यक्ति में ओमिक्रॉन का का लाखशन सामने आया था। जिसके बाद पिछले 20 दिनों में यह संख्या 57 तक पहुँच गई। पिछले 24 घंटों में इस वैरिएंट के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। जो डेल्टा वैरिएंट की तुलना में तीन गुना अधिक संक्रामक है।देश में रिपोर्ट किए गए कुल 213 मामलों में से लगभग 27 फीसदी मामले दिल्ली में हैं।

दिल्ली के बाद सभी महानगरों में मुंबई में सबसे ज्यादा (30) मामले हैं। लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली और मुंबई दोनों में सबसे व्यस्त हवाई अड्डे हैं। जहां रोजाना सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय यात्री आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *