देहरादून : अब सभी राज्यों में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। लेकिन उत्तराखंड के राजनैतिक गलियारों में सर्दी में गर्मी बहुत हो गई है सर्दी में उत्तराखंड का सियासी पारा हाई है। जिसपर बीते दिन कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक ट्वीट कर सियासी गलियारों में हड़कंप मचाया है। जिसके बाद विपक्षी पार्टी भाजपा इस मौके को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती।
आपको बतादें इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरीश रावत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खुद को उत्तराखंड की चाहत बताने वाले नेता को उनकी पार्टी ने ठुकरा दिया है। कांग्रेस उत्तराखंड को केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहती थी। इतना ही नहीं कांग्रेस के नेताओं ने भी बयान दिया था, हमारी लाशों पर ही उत्तराखंड तैयार होगा।
कौशिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को विशेष पैकेज दिया था। अपने लिए सोचने वाला उत्तराखंड की बात भी कैसे कर सकता है। अब तो कांग्रेस का आतंरिक मामला भी बाहर निकल कर आ गया है। कांग्रेस के भीतर दस गुट नजर आ रहे हैं।

