अयोध्या जमीन खरीद मामलें में विशेष सचिव राजस्व पांच दिन में दे रिपोर्ट : सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी सरकार ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के आरम्भ के बाद जो  अयोध्या में अफसरों, नेताओं और उनके रिश्तेदारों द्वारा बड़े पैमाने खरीदी गई जमीन की जांच के आज आदेश दिए हैं।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिए गए निर्देश के बाद सचिव राजस्व राधेश्याम मिश्रा को जांच की जिम्मेद्दारी दी गई है। जिन्हें आने वाले पांच दिन में जांच पूरी करके रिपोर्ट देने के सख्त आदेश दिए गए हैं। 
राम जन्मभूमि मंदिर पर शीर्ष अदालत का फैसला आने के बाद अयोध्या में अधिकारियों-नेताओं व उनके रिश्तेदारों ने बड़े पैमाने पर जमीनें खरीदी हैं। करोड़ों की ये जमीनें औने-पौने दाम पर खरीदी गई हैं। इसका खुलासा होने के बाद योगी सरकार ने इसकी जांच कराने का फैसला किया है।

इस मामले पर राजस्व मामलों को देखने वाले विशेषज्ञ वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश दत्त पांडेय ें कहा है कि अगर राजस्व के नियमों का उल्लंघन करते हुए या गैर कानूनी ढंग से जमीन खरीदी गई है तो इस पर अपराध बनता है, लेकिन यदि कानूनी रूप से नियमों का पालन करते हुए जमीन खरीदी गई है तो कोई अपराध नहीं बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *