वाराणसी: आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच चुके हैं। उनका विमान वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर लैंड किया जहां उनकी अगवानी के लिए सीएम योगी और राज्यपाल वहां उपस्थित रहे। पीएम मोदी सड़क मार्ग से एयरपोर्ट से करखियांव स्थित जनसभा स्थल पर पहुँच चुके हैं।
आपको बतादें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 10 दिन की अवधि में यह दूसरा दौरा होगा। करीब ढाई घंटे के काशी दौरे में पीएम मोदी पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट की आधारशिला रख रहे हैं। 2100 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाएं अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को समर्पित करेंगे।यूपी सीएम योगी आज इस आयोजन में कहा कि बीते 13 दिसंबर को काशी को पीएम ने ऐसा चमत्कार दिया है जिसकी सदियों से काशी को जरूरत थी। आज दुनिया काशी की ओर निहार रही है। किसानों को दूध से कमाया बोनस भी किसानों को वापस मिलने जा रहा है। 2100 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी काशी को मिलेगी।स्वामित्व योजना में प्रदेश में मॉडल के रूप में वाराणसी सबसे ज्यादा गांवों का सर्वे पूरा कर चुका है। इसके जरिए गांवों में घर और खेती की जमीन से अलग भूखंडों पर होने वाले छोटे छोटे विवादों से भी छुटकारा मिलने की उम्मीद है। पीएम के हाथों बटन दबने के बाद वाराणसी के 35 हजार लोगों को एक साथ घरौनी का लिंक पहुंच जाएगा।पीएम मोदी सभास्थल पर पहुंचे और विकास परियोजनाओं के मॉडल का अवलोकन किया जिनका आज वो शिलान्यास करने वाले हैं।
वाराणसी पहुँचे पीएम मोदी,मंच पर सीएम योगी के साथ मौजूद-देंगे 2100 करोड़ रुपये तोहफा

