हल्द्वानी: पंचायती राज और विद्यालय शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बीजेपी पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थमने वाले एक बड़े नेता पर तंज क़सा है और उन्हें गिद्ध कहा है। अरविन्द ने कहा कि गिद्ध भले कितना ऊंचा उड़ ले, लेकिन उसकी नजर हमेशा सड़े-गले पर ही टिकती है।
आपको बतादें कि बीते दिनों बाजपुर में कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के काफिले पर हुए हमले के पीछे अरविंद पांडेय का हाथ होने की बातें उड़ाई जाने पर उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य उनके बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने हमेशा ही यशपाल आर्य को अपना बड़ा भाई के समान माना है।
अरविंद ने कहा कि यशपाल प्रदेश की राजनीति का का अहम् चेहरा है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने सरकार में कईं अहम जिम्मेदारियां को भली भांति संभाला भी है। उन्हें हमले के पीछे मेरा हाथ होने जैसी बातें नहीं उड़ानी चाहिए। इतना कहते-कहते शिक्षा मंत्री उनकी तुलना गिद्ध से कर गए।इतना ही नहीं बल्कि राज्य के शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड में विद्यालय नियामक प्राधिकरण लागू करने की भी घोषणा की है। फीस एक्ट के सवाल पर मंत्री ने जवाब दिया है कि प्राधिकरण में फीस एक्ट समाहित रहेगा। प्रदेश स्तर पर विद्यालय शिक्षा महानिदेशक और जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित समितियां प्राधिकरण के नियमों का अनुपालन कराएंगे।

