कोटद्वार : गौरतलब है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पांच साल बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे जहां उन्होंने अपनी माँ से भेंट की। वह अपनी 84 वर्षीय मां सावित्री देवी से मिलकर काफी भावुक हो गए उनकी माँ भी बेहद भावुक नज़र आईं। हो गईं। योगी आदित्यनाथ को अपने बीच में पाकर उनके नाते रिश्तेदार व परिजन ख़ुशी के मारे भावविभोर हो उठे।
बीते दिन मंगलवार को सीएम योगी अपने गुरु अवेधनाथ की प्रतिमा अनावरण करने भी पहुंचे,जहाँ पहुंचकर दोपहर तीन बजे से करीब साढ़े पांच बजे तक उन्होंने अनावरण कार्यक्रम और जनसभा में हिस्सा लिया। इसके बाद वह उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और अन्य लोगों के साथ बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय से करीब तीन किमी दूर घर पहुंचे।
योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात अपने घर में ठहरे। उनकी यहां यूपी पुलिस प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। घर में बुधवार की रात को उनके छोटे भाई महेंद्र बिष्ट के बेटे का चूड़ाक्रम संस्कार है। जिसमें वह भी शामिल रहेंगे। मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके सभी नाते रिश्तेदार पहले ही घर पहुंचे हुए हैं। परिजनों के अनुसार घर पहुंचकर में सीएम योगी ने मां से आर्शीवाद लिया और कुशल क्षेम पहुंची। योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात को भतीजे के मुंडन संस्कार के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। साथ ही रात्रि विश्राम घर पर ही करेंगे। परिजनों की ओर से उनके लिए उसी कमरे को तैयार किया गया है, जिसमें वह बचपन में रहा करते थे।

