लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार जनता को चुनाव से पहले लुभाने का कोई मौक़ा नहीं गवा रही जहाँ मिशन यूपी की तैयारियां जोरो पर है वहीँ अब सीएम योगी ने आज घोषणा की है की अब 86 लाख गरीब बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं को एक जनवरी से दोगुनी यानी एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। वहीं, 11 लाख दिव्यांगों को एक दिसंबर से ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा। सभी को एक-एक हजार रुपये पेंशन मिलेगी। अभी 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती थी। इसका शासनदेश जारी हो गया है। अनुपूरक बजट में पेंशन राशि में भी बढ़ोतरी होगी।
दरअसल,समाज कल्याण विभाग के शासनादेश में कहा गया है कि कोविड महामारी के दौरान महंगाई और मुद्रा स्फीति संबंधी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वृद्धावस्था पेंशनबढ़ाई जाएगी। अभी 56 लाख बुजुर्गों को इसका लाभ मिल रहा है। वहीं, महिला कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव अनीता सी मेश्राम की ओर से जारी शासनादेश में बताया गया है कि 20 लाख निराश्रित महिलाओं को पेंशन देने के लिए 425.25 करोड़ रुपये अतिरिक्त राशि की जरूरत होगी।
इसकी व्यवस्था पुनर्विनियोग से की जाएगी।

