आज बेहद दुखद खबर सामने आई है जिसके चलते आतंकवादियों ने कश्मीर में जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस के जवानों को ले जा रही एक बस पर अचानक हमला किया है। कायरता भरी इस घटना में पुलिस के 14 जवान घायल हुए है। जिनमें 4 जवानों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।इन चार गंभीर घायलों में से एक एएसआई और सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शहीद भी हो गए है। ख़बरों की मानें तो,आज यह अचानक हमला शाम करीब छह बजे किया गया,अपनी ड्यूटी से जब जवान वापस जेबन स्थित अपने मुख्यालय की तरफ कूच क्र रहे थे तभी
जेबन पंथाचौक के पास पुलिस की गाड़ी आरीपोरा में पहुंची तो वहां मौजूद लोगों और वाहनों की भीड़ में छिपे आतंकियों ने बस पर अचानक हमला किया और आतंकियों ने पहले कथित तौर पर ग्रेनेड फेंका और उसके बाद उन्होंने अपने हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे वहां पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई। आतंकियों ने बस के टायरों पर भी गोलियां दागी। आतंकियों ने बस में सवार पुलिसकर्मियों पर दो तरफ से गोलियां दागी।
इस भगदड़ के माहौल में कुछ पुलिस कर्मी खुद के बचाव के लिए आतंकियों प जवाबी फायरिंग करने लगे ,लेकिन आतंकी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। इस बीच, गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में गश्त कर रहे पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां बस में घायल पड़े सभी पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया।इस घटना के बाद सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर उपस्थित रहे। इस बीच, अस्पताल मेें डाक्टरों ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गुलाम हसन को बलिदानी लाया करार दे दिया।
जम्मू कश्मीर के सीएम और पीएम मोदी ने जताया दुःख –
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकियों के इस कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
साथ ही पीएम मोदी ने अधिकारियो से घटना की पूरी जानकारी मांगी है और शहीद के परिवारों के प्रति संवेदनाए व्यक्त की हैं।

