पीएम मोदी ने देर रात अचानक किया हैरान,आज 12 भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

वाराणसी: गौरतलब है कि बीते दिन इतिहास के पन्नो में दर्ज हुआ जिसके चलते कल सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीविश्वनाथ मंदिर के भव्य कॉरिडोर का शानदार लोकार्पण किया। जबकि पीएम दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। उनके आगे के कार्यक्रमों के अनुसार,आज(मंगलवार) पीएम स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे। जहाँ वो वाराणसी पहुंचे अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रीयों से मुलाकात करेंगें। पीएम विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव को भी सम्बोधित करने वाले है। बीते दिन सोमवार को पीएम मोदी ने काशी में सिर्फ दुनिया को धार्मिक-आध्यात्मिक संदेश दिया, बल्कि ऐसी विसात बिछाई जिसकी काट निकालना चुनावों में अन्य पार्टियों के लिए बेहद मुश्किल नज़र आ रहा है।

विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के मौके प्रधानमंत्री का एक-एक पग और शब्द राजनीतिक संदेश दे रहा था। कल के शानदार लोकार्पण में पीएम ने गंगा आरती समाप्त होने के बाद वो क्रूज अस्सी घाट पहुंचे। जहां वह काफी देर तक क्रूज में ही रहे। उन्हें आरती देखने के बाद बरेका अतिथि गृह जाना था लेकिन वह क्रूज से नहीं उतरे। पुलिसकर्मी और लोग भी उनका इंतजार करते रहे। पीएम मोदी ने करीब पांच घंटे तक मुख्यमंत्रियों की क्लास लगाई। पीएम ने सुशासन और केंद्र सरकार की योजनाओं की राज्यों में प्रगति पर बातचीत की गई।

काशी में चुनावी विसात के बाद आज पीएम 12 भाजपा शहित राज्यों के सीएम से करेंगें बैठक –

वाराणसी में मौजूद बिहार और नगालैंड के उपमुख्यमंत्री भी आज होने वाली इस अहम बैठक का हिस्सा बनेंगें। बैठक सुबह नौ बजे से करीब तीन बजे तक चलेगी। सियासी घुट्टी पिलाने के बाद पीएम दोपहर का भोजन मुख्यमंत्रियों के साथ लेंगें। प्रधानमंत्री अपने हर दौरे पर जनता के लिए कुछ नया और हैरानी वाला लाते है वहीँ उनके काशी दौरे में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। रात एक बजकर 13 मिनट पर पीएम ने बनारस रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे, जहां वाराणसी आए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे। पीएम विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव को भी आज सम्बोधित करेंगें।

बैठक में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों की सूची –

योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश
शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश

जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश

पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड
पेमा खांडू, अरुणाचल प्रदेश
मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा
हेमंत बिस्वा सरमा, असम

बसवराज बोम्मई, कर्नाटक
एन बीरेन सिंह, मणिपुर
विप्लव देव, त्रिपुरा
प्रमोद सावंत, गोवा
भूपेंद्र पटेल, गुजरात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *