उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांचपड़ताल की है। जानकारी के मुताबिक़, मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर इलाके में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मर्डर दी। जिसमें मोदीनगर के रहने वाले तीन युवकों की इस हादसे में मौत हुई है। कई और भी लोग ट्रैक्टर में सवार थे.
मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर देवराना होटल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ट्रॉले ने पीछे से टक्कर मारी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में मृतक लोग कावड़िये बताए जा रहे है।

