बीएसपी नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई हुई है। अंबाला पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में आरोपी सागर को मार गिराया है। फायरिंग में दो से तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंबाला के नारायणगढ़ में बसपा के प्रदेश सचिव व विधानसभा चुनाव लड़ चुके 41 वर्षीय हरबिलास रज्जूमाजरा की 24 जनवरी को पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात शहर के बीचों बीच आहलुवालिया पार्क के पास की गई थी। घटना के समय हरबिलास अपने साथियों के साथ पार्क के पास ही इनोवा गाड़ी में बैठे हुए थे। इस दौरान दूसरी कार से आए तीन से चार हमलावरों ने मौका मिलते ही हरबिलास की गाड़ी पर दोनों तरफ से हमला कर दिया। उनका तीसरा साथी गुग्गल पंडित बदमाशों से हुई हाथापाई में घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर अंबाला के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया पहुंचे और उन्होंने हालात का मुआयना किया।
Related Posts
शभु-जींद बॉर्डर पर पुलिस और किसानों ने बीच टकराव, ज़बरदस्ती घुसने की कोशिश
चंडीगढ़ / नई दिल्ली : गौरतलब है कि एमएसपी गारंटी कानून और कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर आंदोलन करने…
डेरा सच्चा सौदा मुखी को मिली 21 दिन की पैरोल
चंडीगढ़ : सभी राज्यों में चुनावी माहौल है,और उससे ठीक पहले पंजाब व यूपी में सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम…
पंजाब मतदान: सोनू सूद की गाड़ी हुई सीज़,कांग्रेस और अकाली दाल में भिड़ंत
चण्डीगढ़ : पंजाब में आज मतदान जारी है,इसी कड़ी में भारी संख्या में सभी वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुँच रहे…

